Micrometer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Micrometer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

भीतरी(इनसाइड) माइक्रोमीटर का संपूर्ण अध्ययन|inside micrometer

 भीतरी माइक्रोमीटर|inside micrometer

इस माइक्रोमीटर का प्रयोग किसी स्लोट, ग्रुव(groove) छेद या बोर के आंतरिक व्यास या आंतरिक माप को सूक्ष्मता से जांच करने के लिए किया जाता है|

भीतरी माइक्रोमीटर का सिद्धांत|principle of inside Micrometer

यह माइक्रोमीटर लीड तथा पिच अथवा नट और बोल्ट किस सिद्धांत पर कार्य करता है|

भीतरी माइक्रोमीटर का अल्पतमांक|inside Micrometer least count

इस माइक्रोमीटर का अल्पतमांक मीट्रिक प्रणाली में 0.01 मिलीमीटर तथा ब्रिटिश प्रणाली में 0.001 इंच होता है इस प्रकार के माइक्रोमीटर के द्वारा कम से कम 2 इंच तथा मीट्रिक प्रणाली में कम से कम 50 मिलीमीटर दूरी की मांप को चेक किया जा सकता है|

भीतरी माइक्रोमीटर के भागों के नाम|inside Micrometer parts name

Inside-micrometer-parts-name,inside-micrometer-ke-bhago-ke-naam
Inside-micrometer-parts-name


1. स्लीव या बैरल|sleeve or barel
2. थिंबल| thimble
3. एंन्विल|anvil
4. स्पेसिंग कॉलर|spacing collar
5. लोकिंग स्क्रू|locking screw
6. विस्तार छड़|extension road
7. हत्था|Handile

भीतरी माइक्रोमीटर के प्रकार|types of inside Micrometer

इंसाइड माइक्रोमीटर दो प्रकार के होते हैं
1. मीट्रिक भीतरी माइक्रोमीटर
2 ब्रिटिश भीतरी माइक्रोमीटर

मीट्रिक भीतरी माइक्रोमीटर

इसके A सेट में 6 विस्तार छड़ तथा एक 12 मिलीमीटर स्पेसिंग कॉलर होता है इससे 50 मिलीमीटर से 200 मिली मीटर तक की मांप ले सकते हैं|
इसके B सेट में 10 विस्तार छड़ तथा 12 मिली मीटर का एक स्पेसिंग कोलर होता है इससे 50 मिलीमीटर से 300 मिली मीटर तक की माप ले सकते हैं|
इसके C सेट में 4 विस्तार छड़ तथा दो 25 मिली मीटर 25 मिली मीटर लंबाई की स्पेसिंग कोलर होते हैं इसके द्वारा  200 मिली मीटर से 800 मिली मीटर तक की माप ली जा सकती है|

ब्रिटिश भीतरी माइक्रोमीटर

इस माइक्रोमीटर के पहले 2 इंच से 2 सही 1 बटा 2 इंच तक मापा जा सकता है यदि 2 सही 1 बटा 2 इंच से 3 इंच तक मामले ना हो तो 1 बटा 2 इंच का स्पेसिंग कोलर लगा दिया जाता है|
इससे भी बड़ी साइज की माप लेनी हो तो दूसरी विस्तार छड़ लगाई जाती है|
विस्तार छड़ की संख्या तथा माइक्रोमीटर की परास(Range) का दायरा अलग अलग होता है|
इसके A सेट में 6 विस्तार छड़ तथा 1 बटा 2 इंच का स्पेसिंग कोलर होता है|इसके द्वारा 2 इंच से 8 इंच तक की माप ले सकते हैं|
इसके B सैट में 10 विस्तार छड़ तथा 1 बटा 2 इंच का एक स्पेसिंग कोलर होता है इसके द्वारा 2 इंच से 12 इंच तक की माप ले सकते हैं|
इसके C सैट में 4 विस्तार छड़ तथा 1 इंच और 2 इंच की दो स्पेशल कोलर होती हैं इसके द्वारा 8 इंच से 32 इंच तक की माप की ले सकते हैं|

भीतरी माइक्रोमीटर की परिशुद्धता चेक करना

भीतरी माइक्रोमीटर की परिशुद्धता चेक करने के लिए उसे एक निश्चित पाठयांक तक खोलकर आउटसाइड माइक्रोमीटर की सहायता से चेक कर लेना चाहिए|
यदि दोनों माइक्रोमीटर का पाठयांक एक समान हो तो भीतरी माइक्रोमीटर परिशुद्ध तथा ठीक होता है|

छोटा भीतरी माइक्रोमीटर|small inside Micrometer

इस प्रकार के माइक्रोमीटर के स्लीव या बैरल और थिंबल आउटसाइड माइक्रोमीटर की तरह ही होते हैं|
लेकिन एंन्विल और स्पिंडल के स्थान पर वर्नियर कैलीपर की तरह तो जबड़े होते हैं|
इनकी जबड़ों के सिरे बहुत पतले होते हैं, इसलिए इन्हें निब कहते हैं|
इसकी स्लीव या बैरल पर विपरीत दिशा में अंशांकन किया जाता है|
छोटा भीतरी माइक्रोमीटर का उपयोग छोटे-छोटे छेदो एवं सलाटो की माप लेने के लिए किया जाता है|
मीट्रिक प्रणाली के इस प्रकार के माइक्रोमीटर से कम से कम 5 मिलीमीटर व्यास के तथा अधिक से अधिक 25 मिलीमीटर व्यास के छेद को चेक किया जा सकता है|
इस प्रकार के माइक्रोमीटर 5 से 25 मिलीमीटर तथा 25 से 50 मिलीमीटर तथा 50 से 75 मिलीमीटर तथा 75 से 100 मिलीमीटर मांप की सीमा में मिलते है|


दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी अपने सभी सुझाव एवं शिकायतो के लिए कृपया हमें कमेंट करें धन्यवाद

माइक्रोमीटर की शुन्य त्रुटि और ठीक करने की विधियां|micrometer zero error

शुन्यांक त्रुटि|zero error

माइक्रोमीटर की शुन्यांक त्रुटि चेक करने के लिए माइक्रोमीटर के स्पिंडल को रैचेट की सहायता से एन्विल के संपर्क में लाकर यह देखा जाता है कि थिंबल की शुन्य स्लीव या बैरल कि डेटम लाइन के साथ मिल रही है अथवा नहीं|
यदि थिंबल की शुन्य डेटम लाइन के एकदम सामने मिल रही है तो माइक्रोमीटर में कोई भी शुन्यांक त्रुटि नहीं है|
यदि थिंबल की शुन्य डेटम लाइन के एकदम सामने नहीं मिल रही है तो माइक्रोमीटर में  शुन्यांक त्रुटि अवश्य है|

शुन्यांक त्रुटि के प्रकार|types of zero error

शुन्यांक त्रुटि दो प्रकार की होती है
1. धनात्मक त्रुटि|positive error
2. ऋणात्मक त्रुटि|negative error

धनात्मक त्रुटि|positive error

यदि थिंबल की शुन्य स्लीव की डेटम लाइन से पीछे रह जाती है तो इसे धनात्मक त्रुटि कहते हैं|
इसे पाठ्यांक लेने के पश्चात कुल पाठ्यांक मैं से घटाकर सही रीडिंग ज्ञात कर लेते हैं|

ऋणात्मक त्रुटि|negative error

यदि थिंबल की शुन्य स्लीव की डेटम लाइन से आगे बढ़ जाती है तो ऐसी ऋणात्मक त्रुटि कहते हैं|
इसे पाठयांक लेने के पश्चात कुल पाठयांक में जोड़कर सही  रीडिंग ज्ञात कर लेते हैं|

शुन्यांक त्रुटि ठीक करने की विधियां|method of of removing zero error

शुन्यांक त्रुटि दो विधियों से ठीक की जा सकती है
1. सी स्पिनर के द्वारा|by C spanner
2. एन्विल स्क्रू के द्वारा|by anvil screw

सी स्पिनर के द्वारा|by C spanner

माइक्रोमीटर के स्लीव या बैरल पर बने छेद में सी-स्पेनर को फसा कर शुन्य त्रुटि ठीक की जा सकती है|

एन्विल स्क्रू के द्वारा|by anvil screw

कुछ माइक्रोमीटर की शुन्य त्रुटि को एंन्विल स्क्रू को समायोजित करके ठीक किया जा सकता है

टेस्ट पीस(test piece)

यह एक अलांय स्पात का गोल आकार में बना एक पीस होता है यह अच्छी तरह से ग्राइण्ड किया हुआ एवं हार्ड एवं टेम्पर  किया हुआ होता है यह कई साइज में मिलते हैं|
जैसी 25 मिलीमीटर 50 मिलीमीटर तथा 1 इंच,2इंच
इसका उपयोग माइक्रोमीटर में शुन्यांक त्रुटि चेक करने के लिए किया जाता है|

दोस्तों आपको हमारा यह ब्लॉक कैसा लगा कृपया हमें जरूर बताएं ब्लॉक से संबंधित शिकायत या सुझाव के लिए हमें कमेंट करें धन्यवाद

आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड Document upload in Aadhar Card

 इस पोस्ट में हम जानेगे आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड करना क्यों जरुरी है और आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड करने की प्रक्रिया क्या है | आधा...