प्लग गेज और कार्य के अनुसार प्लग गेज के प्रकार

 दोस्तों मेरा नाम है सुनिल कुमार और आज मैं आपको बताऊंगा प्लग गेज के बारे में तथा कार्य के अनुसार प्लग गेज के कितने प्रकार होते हैं  तथा प्लग गेज के उपयोग किसलिए किया जाता है|

प्लग गेज|plug gauge

प्लग गेज का इस्तेमाल किसी कार्य खंड या जॉब मैं बनी आंतरिक माप को चेक करने के लिए किया जाता है|
प्लग गेजो का इस्तेमाल गोलाकार, टेपर, चूड़ीदार, वर्गाकार, आयताकार टेपर, पंचभुज और षट्भुज आकार आदि छेदो को भी शुद्धता में चेक करने के लिए किया जाता है|
किसी आंतरिक व्यास को चेक करने के लिए एक प्लग गेज जिसके सिरे बेलनाकार(cylindrical) आकार मेंGo औरNot Go के रूप में बने होते हैं|
इस गेज के Go सिरे का व्यास छेद की निम्नलिखित सीमा(Lower Limit) की साइज के बराबर और Not Go सिरे का व्यास छेद की उच्च सीमा(Upper Limit) के साइज से थोड़ा अधिक रखा जाता है|
इसके Go सिरे को छेद में प्रवेश कर आते समय यह आसानी से साधारण घर्षण या हल्के दबाव से प्रवेश कर जाता है तो छेद का व्यास ठीक होगा| इसके पश्चात Not Go सिरा डालते हैं वह इस छेद के अंदर नहीं जाना चाहिए|
इसलिए जॉब के छेद का व्यास मैं Go सिरा आसानी से जाना चाहिए और Not Go सिरा छेद में नहीं जाना चाहिए|

plug-gauge,प्लग-गेज
plug-gauge


Go और Not Go सिरे की पहचान कैसे करें

इसकी पहचान के लिए Go सिरा लंम्बा होता है तथा Not Go सिरा लंबाई में छोटा होता है|
कई लिमिट प्लग गेजो में Go और Not Go सिरे एक ही सिरे पर बने होते हैं इस प्रकार की गेजो से चेक करने में समय की बचत होती है इस प्रकार के गेजो से बंद छेद चेक नहीं किए जा सकते हैं इन गेजो का प्रयोग और आर पार(throughout)छेदो को चेक करने में होता है|

कार्य के अनुसार प्लग गेजो के प्रकार|types of plug gauge according to works)

1. बेलनाकार प्लग गेज|cylindrical plug gauge
2. थ्रेड प्लग गेज|thread plug gauge
3. टेपर प्लंग गेज|taper plug gauge
4 फार्म प्लग गेज|form plug gauge

बेलनाकार प्लग गेज|cylindrical plug gauge
cylindrical-plug-gauge,बेलनाकार-प्लग-गेज
cylindrical-plug-gauge

इस प्रकार की गैज सिंगल एंडेड(single ended) तथा डबल एंडेड(double ended) मिलती हैं|
इस प्रकार की डबल एंडेड गेज के दोनों सिरों पर Go और Not Go  गेज लगे होते हैं|
इनका Not Go वाला सिरा लंबाई मेंGo सिरे से छोटा होता है|


इस प्रकार की गेजो में प्रोग्रेसिव प्लग गेज (progressive plug gauge) भी आती है जिसके Go और Not Go सिरे एक ही तरफ बने होते हैं| Go सिरा पहले और Not Go सिरा उसके बाद बना होता है|
बेलनाकर प्लग गेज का उपयोग गोलाकार छिद्र को चेक करने में किया जाता है|

थ्रेड प्लग गेज|thread plug gauge

थ्रेड प्लग गेज मैं भी Go और Not Go बने होते हैं|
इसका भी Not Go वाला सिरा लंबाई में Go सिरे से छोटा होता है|
इसका Go सिरा किसी छेद में बनी चूड़ियों के अंदर प्रवेश करना चाहिए तथा Not Go वाला सिरा प्रवेश नहीं करना चाहिए|

thread-plug-gauge,थ्रेड-प्लग-गेज
thread-plug-gauge


इस प्रकार की गेज का उपयोग किसी चूड़ीदार छिद्र जैसे नट आदि को चेक करने के लिए किया जाता है|

टेपर प्लंग गेज|taper plug gauge

इस प्रकार की गेज में एक ही सिरे पर गेज निश्चित लंबाई में टेपर में बनी होती है|
इस प्रकार की गेज निश्चित साइज के टेपर छिद्र के लिए बनाई जाती है|

taper-plug-gauge,टेपर-प्लग-गेज
taper-plug-gauge


इस प्रकार की गेजो का उपयोग टेपर छिद्रों को चेक करने के लिए किया जाता है|

फार्म प्लग गेज|form plug gauge

इस प्रकार की प्लग गेज विशेष कार्य के लिए विशेष प्रकार की बनाई जाती है
इस प्रकार की प्लग गेज जैसे वर्गाकार षट्भुज आकार अष्टभुजाकार आकृति में बनी होती है
इस प्रकार की गेजो का उपयोग अलग-अलग आकृति में बने छिद्रों को चेक करने के लिए किया जाता है|

Online exam दे और अपनी तैयारी देखें
 Click here


दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी कृपया हमें कमेंट करें और अपने सुझाव दें
धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड Document upload in Aadhar Card

 इस पोस्ट में हम जानेगे आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड करना क्यों जरुरी है और आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड करने की प्रक्रिया क्या है | आधा...