टेलिस्कोपिक गेज के भाग, प्रयोग विधि और स्मॉल होल गेज

 दोस्तों मेरा नाम है सुनिल कुमार और आज हम चर्चा करेंगे| टेलिस्कोपिक गेज के भाग, प्रयोग विधि और स्मॉल होल गेज के बारे में|

टेलिस्कोपिक गेज|telescopic gauge

टेलिस्कोपिक गेज एक अप्रत्यक्ष मापी गेज होता है|
इस गेज का प्रयोग किसी छेद स्लांट या बोर के आंतरिक माप लेने के लिए किया जाता है|
इस गेज से पाठ्यांक(reading) लेने के पश्चात उस माप को आउटसाइड माइक्रोमीटर के द्वारा ज्ञात किया जाता है|

टेलिस्कोपिक गेज से कितनी माप ले सकते है

टेलिस्कोपिक गेज 5 नंबर के सेट में मिलता है तथा इसके द्वारा 12.7 मिली मीटर से 152.7 मिलीमीटर तक माप ले सकते हैं|

टेलिस्कोपिक गेज के भाग|parts of telescopic gauge

टेलिस्कोपिक गेज के मुख्य रूप से चार भाग होते है|

telescopic-gauge,telescopic-gauge-parts
telescopic-gauge


1. दो कॉन्टैक्ट प्लन्जर(to contact plunger)
2. हत्था(handle)
3. स्प्रिंग(spring)
4. लॉकिंग स्क्रु(locking screw)

टेलिस्कोपिक गेज की प्रयोग विधि|use method of telescopic gauge

टेलिस्कोपिक गेज निम्नलिखित प्रकार से उपयोग में लाना चाहिए|
गेज के मापने वाले सिरे को माप लेने वाले छेद में डाल देना चाहिए|
प्लन्जर को हाथ से दबा कर लॉकिंग स्क्रू से लॉक कर देना चाहिए|
लॉकिंग स्क्रु को ढीला करके पाठ्याकं(reading) की सही फीलिंग(feeling) कर लेनी चाहिए|
लॉकिंग स्क्रु की सहायता से प्लन्जर को लॉक कर देना चाहिए|
गेज को बाहर निकालकर पाठ्यांक को आउटसाइड माइक्रोमीटर पर स्थानांतरण(transfer) करके पढ़ना चाहिए|

telescopic-gauge-use
telescopic-gauge-use


स्मॉल होल गेज|small hole gauge

स्मॉल होल गेज का उपयोग छोटे साइज के छेदो के भीतरी व्यास(internal diameter) को चेक करने के लिए किया जाता है|
स्मॉल होल गेज की बनावट मे स्प्रिंग स्टील की दो भुजाएं(arms) होती हैं, जिनके सिरे अर्ध गोलाई(half round) में बने होते हैं|
इसके बीच में वेज(wedge) के आकार का एक पीस लगा होता है जिसको एक नर्लिंग हैड से समायोजित(adjust) किया जाता है|
जब हेड को घुमाया जाता है तो वेज आर्मस के सिरों को फैलाता है, जिससे आंतरिक माप ली जाती है|

small-hole-gauge
small-hole-gauge


स्मॉल हॉल गेज से कितना माप चेक किया जा सकता है

इस गेज से 3 मिलीमीटर से 12.7 मिलीमीटर तक के माप को चेक किया जा सकता है|

स्मॉल होल गेज 7 नम्बर के सेट के रूप में पाए जाते हैं|

स्मॉल होल गेज से माप लेने की विधि

इस गेज से माप लेने के लिए गेज के सिरे को फैलाकर दीवारों के साथ स्पर्श करते हैं फिर फीलिंग करके हैंड को कसकर गेज को बाहर निकाल लेते हैं तथा पाठ्यांक को आउटसाइड माइक्रोमीटर पर स्थानांतरण करके पढ़ लेते है|

दोस्तों हमारे आज के इस पोस्ट में हमने टेलीस्कोपिक गेज तथा स्माल होल गेज के बारे में बताया है आप इस पोस्ट से जुड़े किसी सुझाव या शिकायत के लिए हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं|
धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड Document upload in Aadhar Card

 इस पोस्ट में हम जानेगे आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड करना क्यों जरुरी है और आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड करने की प्रक्रिया क्या है | आधा...