रिंग गेज और उसके प्रकार

 दोस्तों मेरा नाम है सुनिल कुमार और आज मैं आपको बताऊंगा रिंग गेज के बारे में |रिंग गेज किस प्रकार के गेज होते हैं|रिंग गेज कार्य के अनुसार कितने प्रकार के होते हैं उनकी बनावट कैसी होती है और रिंग गेज को कैसे काम में लिया जाता है|

रिंग गेज|ring gauge

इस प्रकार की गेज से गोलाकार(cylindrical) जॉब बाहरी व्यास मापा जाता है|

रिंग गेज गोलाकार(cylindrical) आकृति की बनी होती है|

जिसमें जांचे जाने वाले जॉब के अनुसार नॉमिनल साइज का एक छेद बनाता है|

रिंग गेज के बाहरी व्यास की सतह नर्ल की हुई होती है|

रिंग गेज के प्रकार|types of ring gauge

तीन प्रकार की रिंग गेज प्रयोग में लाई जाती है|

1. प्लेन रिंग गेज|plain ring gauge

2. टेपर रिंग गेज|taper ring gauge

3. थ्रेड रिंग गेज|thread ring gauge


प्लेन रिंग गेज|plain ring gauge

प्लेन रिंग गेज को सिलैन्डिरिकल रिंग गेज भी कहते हैं|

प्लेन रिंग गेज की रिंग गेज में 2 गेज होती है| जिसमें एक Go तथा दूसरी Not Go होती है|

Go रिंग गेज किसी सिलैंडरिकल जॉब के बाहरी व्यास पर जानी चाहिए तथा Not Go रिंग गेज नहीं जानी चाहिए|

इस प्रकार की रिंग गेजो में Go और Not Go की पहचान के लिए Not Go गेज के ऊपरी व्यास एक झिरी (groove) बना होता है|

तथा Not Go  रिंग गेज की लंबाई Go रिंग गेज से कम होती है|

plain-ring-gauge,प्लेन-रिंग-गेज
plain-ring-gauge


प्लेन रिंग गेज का उपयोग

प्लेन रिंग गेज का उपयोग इंडिकेट गेज के साथ किया जाता है|

इस प्रकार की गैरों का उपयोग बेलनाकार जॉब के बाहरी व्यास को चेक करने के लिए किया जाता है|

टेपर रिंग गेज|taper ring gauge

इस प्रकार की रिंग गेज एक निश्चित लंबाई तथा साइज के टेपर छिद्र युक्त बनी होती हैं|

taper-ring-gauge,टेपर-रिंग-गेज
taper-ring-gauge


उपयोग

इस प्रकार की गेज के द्वारा बेलनाकार (cylindrical) जॉब के बाहरी व्यास पर बनी टेपर को चेक करने के लिए किया जाता है

थ्रेड रिंग गेज|thread ring gauge

इस प्रकार की गेज से किसी बेलनाकार जॉब के बाहरी व्यास पर बनी चूड़ियों को शुद्धता से चेक किया जाता है|

इसमें दो प्रकार की Go रिंग गेज तथा Not Go रिंग गेज होती है|

thread-ring-gauge,थ्रेड-रिंग-गेज
thread-ring-gauge


 Go छेद जॉब के हाई लिमिट तथा Not Go छेद जॉब के लो लिमिट साइज में बना होता है|

 Go रिंग गेज बेलनाकार जॉब की बाहरी व्यास पर बनी चूड़ियों पर जानी चाहिए तथा Not Go रिंग गेज नहीं जानी चाहिए|

इस प्रकार की गेजो में Go तथा Not Go थ्रेड रिंग गेजो की पहचान के लिए Not Go रिंग गेज की बाहरी व्यास की परिधि पर एक झिरी(groove) कटी होती है तथा लंबाई में यह  Go गेज से छोटी होती है|

इस गेज को प्रयोग में लाते समय इसकी चूड़ियों को अच्छी तरह साफ करके हल्के दबाव से प्रयोग करना चाहिए|

प्लग गेज के बारे में जाने


दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के बारे में कोई शिकायत या संदेह हो तो आप हमें कमेंट करें

धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड Document upload in Aadhar Card

 इस पोस्ट में हम जानेगे आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड करना क्यों जरुरी है और आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड करने की प्रक्रिया क्या है | आधा...