स्नैप गेज का उपयोग और उसके प्रकार

दोस्तों मेरा नाम है सुनिल कुमार और मैं आज आपको बताऊंगा|स्नैप गेज|snap gauge के उपयोग, स्नैप गेज के प्रकार, तथा स्नैप गेज को यूज करने के तरीके के बारे में|

 स्नैप गेज|snap gauge

स्नैप गेज का प्रयोग बेलनाकार (cylindrical) जॉब के बाहरी व्यास, चौड़े जोब की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई चेक करने के लिए किया जाता है|
स्नैप गेज को कैलीपर गेज भी कहा जाता है|

snap-gauge,स्नेप-गेज
snap-gauge


स्नैप गेज के प्रकार|types of snap gauge

स्नैप गेज मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है|
1 ठोस स्नैप गेज|solid snap gauge
2. समायोज्य(एडजेस्टेबल) स्नैप गेज|adjustable snap gauge


ठोस स्नैप गेज|solid snap gauge

यह गेज अंग्रेजी के C अक्षर के आकार में बनी होती है|
इसके सिरे सपाट(flat) होते हैं| जो ग्राइंडिंग तथा लैपिंग से परिशुद्ध(accurate) किए हुए होते हैं|

thos-snap-gauge,solid-snap-gauge


स्नैप गेज एक दो मुंह (सिरो) वाली गेज है, जिसमें एक सिरा Go और दूसरा सिरा Not Go होता है|
इसका Go सिरा व्यास की उच्च सीमा(High Limit) के अनुसार तथा Not Go सिरा निम्न सीमा(low limit) साइज से थोड़ी कम साइज का बना होता है|
अनेक ठोस स्नेप गेजौं(solid snap gauges) में एक ही तरफ  Go तथा Not Go सिरे बने होते हैं|
इसके अगले भाग पर जॉब की उच्च सीमा(High Limit) तथा पीछे वाले भाग में निम्न सीमा(low limit) की माप होती है|
किसी जॉब को चेक करते समय  Go वाले सीरे में जॉब जाना चाहिए तथा Not Go वाले सिरे में जॉब नहीं जाना चाहिए|

solid-snap-gauge
solid-snap-gauge


ठोस स्नैप गेज का उपयोग|use of solid snap gauge

ठोस स्नैप गेज का उपयोग किसी बेलनाकार जॉब की बाहरी व्यास तथा आयताकार जॉब की लंबाई, चौड़ाई, और मोटाई, चेक करने के लिए किया जाता है|

समायोज्य(एडजेस्टेबल) स्नैप गेज|adjustable snap gauge

समायोज्य स्नैप गेज भी ठोस स्नैप गेज(solid snap gauge) के समान ही अंग्रेजी के C अक्षर के आकार की बनी होती है|
समायोजन स्नैप गेज के स्नैप गेज की मापन स्थान पर चार गोलाकार निहाई(anvil) फ्रेम के छिद्र में फिट रहते हैं|
इसमें एंनविल का चोड़ा सिरा ही इसकी मापक सतह होती है|
इसके एंन्विल का पेचौं(screw) के द्वारा निहाई का समायोजन करके आवश्यकतानुसार दोनों एन्विलो में बीच के गैप को सेट किया जाता है|
समायोजन स्नैप गेज का फ्रेम ढलाई (casting) द्वारा ड्राप फोर्जिग करके बनाया जाता है|

adjustable-snap-gauge
adjustable-snap-gauge


समायोज्य स्नैप गेज का उपयोग|use of adjustable snap gauge

एडजेस्टेबल स्नैप गेज का उपयोग अलग-अलग साइज के जॉबों की बाहरी माप को चेक करने के लिए किया जाता है|

दोस्तों आपको हमारा आज का पोस्ट कैसा लगा अपने सभी शिकायत और सुझाव के लिए कृपया हमें कमेंट करें
धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड Document upload in Aadhar Card

 इस पोस्ट में हम जानेगे आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड करना क्यों जरुरी है और आधार कार्ड में दस्तावेज़ अपलोड करने की प्रक्रिया क्या है | आधा...