समानान्तर ब्लॉक और उसके प्रकार

 इस पोस्ट में हम जानेंगे समानान्तर ब्लॉक किस धातु के बनाए जाते हैं समानांतर ब्लॉक का उपयोग क्या है तथा यह कितने प्रकार के होते हैं|

समानान्तर ब्लॉक | parallel blocks

समानांतर ब्लॉक एक समान आकृति में बनाए गए बहुत सारे ब्लॉक  होते हैं यह ग्रेड तथा नंबरों के आधार पर कार्य करते हैं जोकि इन ब्लॉकों पर मार्किंग के द्वारा अंकित किया जाता है|

समानान्तर ब्लॉक किस धातु के बनाए जाते हैं

समानांतर ब्लॉक हाई कार्बन स्टील के द्वारा बनाये जाते है तथा इनको हार्ड एवं टैम्पर किया जाता है|

समानांतर ब्लॉक का उपयोग | use of parallel block

इनका उपयोग किसी जॉब या कार्यखण्ड की मशीनींग करते समय जॉब की सेटिंग के लिए किया जाता है|
यह चौड़ाई और मोटाई में समान्तर होते हैं|

समानान्तर ब्लॉक के प्रकार | types of parallel blocks

समानांतर ब्लॉक दो प्रकार के होते हैं|
1. ठोस समानान्तर ब्लॉक(solid parallel blocks)
2. समायोज्य समानान्तर ब्लॉक(adjustable parallel blocks)

ठोस समानान्तर ब्लॉक(solid parallel blocks)

इस प्रकार के समानान्तर ब्लॉक का अधिकतम प्रयोग किया जाता है|
ठोस समानान्तर ब्लॉकों पर नंबर अंकित होते हैं |
यह 2 ग्रेड में ग्रेड A तथा ग्रेड B मैं बनाये जाते है|
ग्रेड A वाले समानान्तर ब्लॉक अधिक परिशुद्ध होते हैं इसलिए इनका प्रयोग टूल रूम में किया जाता है|
और ग्रेड B वाले समानांतर ब्लॉक का प्रयोग कार्यशाला में सामान्य कार्यों के लिए किया जाता है|

solid-parallel-blocks,thos-samanantar-block,
solid-parallel-blocks


इनको टाइप ग्रेड साइज तथा नंबर आदि से नामित किया जाता है जैसे-  सोलिड पैरेलर AS×10×100 IS : 42 41 आदि |

ठोस समानान्तर ब्लॉक के साइज (table size of solid parallel blocks)

ठोस समानांतर ब्लॉक की साइज आप निम्नलिखित टेबल में चित्र के माध्यम से देख व समझ सकते हैं|

size-of-solid-parallel-blocks,ठोस-समानांतर-ब्लॉक-का-साइज
size-of-solid-parallel-blocks


समायोज्य समानान्तर ब्लॉक(adjustable parallel blocks)

समायोज्य समानांतर ब्लॉक 2  सेट के रूप में मिलते हैं|
यह टेपर में बने होते है और परस्पर यह एक दूसरे पर स्लाइड करते हैं|
Adjustable-parallel-blocks,समायोजित-समानांतर-ब्लॉक
Adjustable-parallel-blocks


इनके सेट में एक ब्लॉक में खांचा(groove) कटा होता है तथा दूसरे ब्लॉक में टैंग बनी होती है|
इस प्रकार के ब्लॉक का उपयोग जॉब की मशीनींग करते समय जॉब की सेटिंग में वॉइस टेबल पर जॉब तो सहारा देने के लिए तथा जॉब को ऊंचाई में सेट करने के लिए किया जाता है |
समायोजित समानांतर ब्लॉक को इसकी टाइप साइज तथा मानक नंबर से नामित किया जाता है |
जैसे- adjustable parallel 10×131.5 : 42 41

समायोज्य समानांतर ब्लॉक की साइज(table size of adjustable parallel block)

समायोज्य समानांतर ब्लॉक की साइज आप निम्नलिखित  टेबल में देख सकते हैं|

size-of-adjustable-parallel-block, समायोजित-समानांतर-ब्लॉक-का-साइज
size-of-adjustable-parallel-block


दोस्तों आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा अगर आपको इस पोस्ट से जुड़ी कोई शिकायत या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करें|
धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें