स्क्रु थ्रेड (पेच चूड़ियों) के प्रकार और उपयोग

 इस पोस्ट में हम पेच चूड़ियों(screw threads) के प्रकार V चूड़ियों के प्रकार तथा स्क्वेअर एवं स्क्वेअर संशोधित चूड़ियों के बारे में विस्तार से जानेगे

स्क्रु थ्रेड(पेच चूड़ियों) के प्रकार | types of screw threads

स्क्रु थ्रेड(पेच चूड़ियों) को निम्नलिखित दो वर्गों में बांटा जा सकता है -
1. V चूड़ियां(V - threads)
2. स्क्वेयर एंड स्क्वेयर संशोधित चूड़ियां(square and Square modified threads)

1. V चूड़ियां(V - threads)

इस प्रकार की चूड़ियां अंग्रेजी के अक्षर V के आकार की होती है|
यह चूड़ियां मानक साइज(STANDARD SIZE) में पाई जाती है|

V चूड़ियों के प्रकार(types of V threads)

V चूड़ियां सात प्रकार की होती है-
1. ब्रिटिश स्टैंडर्ड विटवर्थ थ्रेड(B.S.W.)
2. ब्रिटिश स्टैंडर्ड फाइन थ्रेड(B.S.F.)
3. ब्रिटिश स्टैंडर्ड पाइप थ्रेड(B.S.P.)
4. ब्रिटिश एसोसिएशन थ्रेड(B.A.)
5. शार्प वी थ्रेड(Sharp V threads)
6. अमेरिकन नेशनल थ्रेड(American national thread)
7. भारतीय स्टैंडर्ड थ्रेड(Indian standard thread)

ब्रिटिश स्टैंडर्ड विटवर्थ थ्रेड(B.S.W.)

इन चूड़ियों को बीएसडब्ल्यू चूड़ियां भी कहते है|
B.S.W. चूड़ियों का आविष्कार जोसफ विट वर्थ ने सन 1841 ईस्वी में किया|
B.S.W-thread,
B.S.W-thread


यह चूड़ियां मानक साइज(standard size) मैं मिलती हैं |
B.S.W. चूड़ियों का उपयोग साधारण कार्यों नट बोल्ट स्टड तथा पेचो में किया जाता है|
B.S.W. चूड़ियों कार कोण 55 डिग्री होता है|
इन चूड़ियों की गहराई=0.6403P होती है|

ब्रिटिश स्टैंडर्ड फाइन थ्रेड(B.S.F.)

यह चूड़ियां B.S.W. चूड़ियों के समान ही होती हैं परंतु अंतर केवल इतना होता है कि इन की पिच बारीक होती है|
B.S.W. चूड़ियों की अपेक्षा B.S.F. चूड़ियों की प्रति इंच संख्या अधिक होती है|
इन चूड़ियों का अधिकतर प्रयोग कंपन्न वाले पार्ट के साथ किया जाता है |
चूड़ियों का उपयोग अधिकतर ऑटोमोबाइल्स वायुयान या मशीन टूल्स में किया जाता है|
B.S.F. चूड़ियों का कोण 55 डिग्री होता है |
इस प्रकार की चूड़ियों की पिच =1/प्रति इंच दांतो की संख्या(T.P.I.)
चूड़ियों की गहराई =0.6403 P होती है|
चूड़ियों की त्रिज्या =0.1373 P होती है|

ब्रिटिश स्टैंडर्ड पाइप थ्रेड(B.S.P.)

इस प्रकार की चूड़िया पानी गैस तथा भाप के पाइपों में काटी जाती है|
B.S.P. चूड़ियों का उपयोग वाटर जॉइंट बनाने के लिए किया जाता है |
इस प्रकार की चूड़ियां व्यास में प्रति फुट 3/ 4 इंच टेपर होती हैं|
B.S.P. चूड़ियों का कोण 55 डिग्री होता है|
इस प्रकार की चूड़ियों की पिच =1/प्रति इंच दांतो की संख्या(T.P.I.) होती है|

ब्रिटिश एसोसिएशन थ्रेड(B.A.)

यह चूड़ियां बहुत बारीक होती है और यह छोटे-छोटे पेचों में काटी जाती है |
British-association-thread
British-association-thread


यह चूड़ियां 0 से 25 नवंबर तक होती है|
परंतु कार्यशाला मैं अधिकतर जीरो से 10 नंबर तक ही चूड़ियां प्रयोग की जाती है|
जीरो नंबर की इन चूड़ियों का आउटसाइड डायमीटर 6 मिलीमीटर तक होता है|
इन चूड़ियों का अधिकतर उपयोग रेडियो घड़ियों कैमरो तथा टेलीफोन आदि में किया जाता है |
इन चूड़ियों को बीए (B.A.) चूड़ियां भी कहते हैं|
इन चूड़ियों का कौन 47 1/2 डिग्री होता है|
इस प्रकार की चूड़ियों की पिच =1/प्रति इंच दांतो की संख्या(T.P.I.) होती है|
B.A चूड़ियों की गहराई = 0.6P होती है|
इनकी त्रिज्या = 2×P/11=0.1818P होती है|

शार्प वी थ्रेड(Sharp V threads)

इस  की चूड़ियां V आकृति में बनी होती है
इन चूड़ियों की रूट और क्रेस्ट बहुत ही नुकीले होते हैं तथा यह बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं |
इन चूड़ियों का कौन 60° डिग्री होता है
इन चूड़ियों की गहराई =0.866P होती है|

अमेरिकन नेशनल थ्रेड(American national thread)

इन चूड़ियों को सेलर चूड़ियां(seller thread) भी कहते हैं|
यह चूड़ियां अमेरिकन मशीनों में पाई जाती हैं|
यह कौरस और फाइंन दो ग्रेडों में पाई जाती है|
इन चूड़ियों का अधिकतर उपयोग हवाई जहाज मोटर गाड़ी आदि बनाने में किया जाता है|
इस प्रकार की चूड़ियों की रूट और क्रेस्ट चपटे(flat)
होते हैं|
इन चूड़ियों का कौन 60° डिग्री होता है|

भारतीय स्टैंडर्ड थ्रेड(Indian standard thread)

यह चूड़ियां भारतीय मानक संस्थान आई एस आई,(I. S. I.) से मान्यता प्राप्त होती हैं|
Indian-standard-thread
Indian-standard-thread


यह चूड़ियां आई एस आई के अनुसार जीरो  0.25 मिलीमीटर से 300 मिली मीटर तक के व्यासों में पाई जाती हैं|
भारतीय स्टैंडर्ड थ्रेड का कोण 60 डिग्री होता है|

स्क्वेयर एंड स्क्वेयर संशोधित चूड़ियां(square and Square modified threads)

यह चूड़ियां V आकार की चूड़ियों से अधिक मजबूत होती हैं तथा ये निम्नलिखित प्रकार में पाई जाती हैं|
1. स्क्वेयर थ्रेड(square thread)
2. एक्मे थ्रेड(acme thread)
3. नकल थ्रेड(knuckle thread)
4. बटरैस थ्रेड(buttress thread)

स्क्वेयर थ्रेड(square thread)

यह चूड़ियां अधिक मजबूत होती हैं|
स्क्वेयर थ्रेड का अधिकतम उपयोग वॉइस के स्पिण्डल, प्रेस, स्क्रु जैक, आदि में किया जाता है |
इन चूड़ियों के लिए फ्लैट की मोटाई = 0.5P होती है|
इन चूड़ियों के लिए स्पेस की मोटाई = 0.5P होती है|

एक्मे थ्रेड(acme thread)

यह चूड़ियां बहुत ही अधिक मजबूत होती है|

acme-thread
acme-thread


इनका अधिकतर प्रयोग पावर संचरण(power transmission) मैं किया जाता है|
लेथ मशीन की लीड स्क्रु पर इस प्रकार की चूड़ियां बनाई जाती है, जिससे स्प्लिट नट को आसानी से जोड़ करने और अलग करके ऑटोमेटिक फिड ली जा सकती है|
एक्मे चूड़ियों का कौण 29 डिग्री होता है|

नकल थ्रेड(knuckle thread)

नकल चूड़ियों में चूड़ी के रूट और क्रेस्ट अर्ध्द गोल(half round) बने होते हैं|
यह चूड़ियां रोल करके बनाई जाती है क्योंकि रोल करके बनाई गई चूड़ी टुल से बनी चूड़ी की अपेक्षा अधिक मजबूत होती है|
इन चूड़ियों का अधिकतर उपयोग रेलवे कपलिंग बनाने के लिए किया जाता है|

बटरैस थ्रेड(buttress thread)

यह चूड़ियां एक साइड अक्ष के समकोण पर तथा दूसरी साइड 45 डिग्री के कोण पर बनी होती है|

buttress-thread
buttress-thread


इन चूड़ियों का अधिकतर प्रयोग वहां किया जाता है जहां एक ही दिशा में अधिक दबाव पड़ता हो |
बटरैस चूड़ी का कोण 45 डिग्री होता है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें